महोबा: प्रधानमंत्री मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, मनाया जश्न
Mahoba, Mahoba | Jun 10, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ने पर महोबा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। मुख्यालय स्थित बड़ी चंद्रिका मंदिर में सदर विधायक राकेश गोस्वामी और जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा की मौजूदगी में विशेष पूजा-अर्चना एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया।