पाकरटांड: काड़ामुखा क्रुसटोंगरी में जिला परिषद मद से बनने वाले थे बोरिंग शौचालय का विधायक ने किया शिलान्यास
पाकरटांड़ प्रखंड के कड़ामुखा क्रुसटोंगरी गांव में शनिवार को 12 बजे जिला परिषद की 15वें वित्त आयोग मद की आबद्ध निधि से बनने वाले डीप बोरिंग, सोलर जलमीनार एवं शौचालय निर्माण कार्य का शनिवार को विधायक भूषण बाड़ा और जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत फादर रंजीत डुंगडुंग ने विशेष प्रार्थना एवं आशीष जल छिड़ककर की।