हरदा: सात सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
Harda, Harda | Mar 30, 2026 किसान नेता सुनील गोल्या ने बताया कि हरदा जिला कृषि क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी रहा है और कई पुरस्कार भी प्राप्त कर चुका है, इसके बावजूद किसानों की समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार वर्ष 2026 को ‘किसान सम्मान वर्ष’ के रूप में मना रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को राहत नहीं मिल रही है।