आज सरोजनीनगर द्वितीय मंडल के अंतर्गत 'ग्राम पकरी' में 149वें 'आपका विधायक - आपका द्वार' जनसंवाद शिविर का आयोजन कर क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय निवासियों ने वृद्धावस्था पेंशन, पीएम आवास, आय, विधवा पेंशन आदि से संबंधित 41 आवश्यकताओं / सुझावों से अवगत कराया।