रसूलाबाद: बैरीसाल गांव निवासी अधेड़ ने गाली गलौज व जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप, पुलिस को दी तहरीर
बैरिसाल गांव निवासी राम सजीवन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि उसका खेत गाटा संख्या 2037 रकवा 0.102 रसूलाबाद-बिल्हौर रोड पर स्थित है। जिसमें गुरुवार को असालतगंज निवासी रामकिशुन पुत्र सुंदरलाल अन्य लोगों के साथ आए और मेरी भूमि पर खुदाई करने लगे, जब मैंने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।