आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा प्रमुख चौराहों, परीक्षा केन्द्र मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए...
🔹 दिनांक 09.06.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
🔹 बजरिया चौराहा, रामबाग चौराहा, चुन्नीगंज तिराहा, हर्ष नगर चौराहा, कर्नलगंज चौराहा, लाल इमली चौराहा, रामादेवी चौराहा, झकरकट्टी बस अड्डा एवं टाटमिल चौराहा सहित प्रमुख परीक्षा मार्गों का निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।
🔹 परीक्षा अवधि में सुचारु एवं सुरक्षित यातायात संचालन, परीक्षा केन्द्रों के आसपास अवैध पार्किंग, अतिक्रमण एवं जाम की स्थिति रोकने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
🔹 अभ्यर्थियों के समयबद्ध आवागमन एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त यातायात पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए।
🔹 यातायात संचालन को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं निर्बाध बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
@Uppolice
@kanpurtraffic
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 9, 2026