ग्वालियर गिर्द: आदर्श नगर ग्राउंड में 15 साल के छात्र के साथ युवक ने की मारपीट
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर में 15 साल के बच्चे के द्वारा एक युवक को क्रिकेट खिलाने से मना क्या कर दिया गुस्साए युवक ने बेट से उसकी बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट से बच्चा घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर के ग्राउंड की है।