टीकमगढ़: पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित टिप्पणी का विरोध, एआईएमआईएम ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
सोशल मीडिया पर पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में एआईएमआईएम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की मांग की है।