गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कलेक्ट्रेट में 1 दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव के जिला स्तरीय आयोजन की तैयारी की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने 22 नवंबर को कहा, विभागों को समय से पहले पेयजल साफ सफाई परिवहन और पूरी व्यवस्था के निर्देश दिए। कहा, जिले के 1200 से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। महोत्सव के आयोजन का अनाउंसमेंट के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए।