Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
arjuansari84347734
3
दूल्हा का खुला पजामा वरमाला के दौरान चल रहा था वरमाला वायरल वीडियो 😂😂 #deshhitsamachar11 #highlightseveryone #पांच #वायर...
Madhepura, Madhepura
| Apr 28, 2026
#deshhitsamachar11
#highlightseveryone
#पांच
#वायर...
MORE NEWS
समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा *प्रेस विज्ञप्ति* *प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा* *नवंबर 2026 तक जिले के 6,137 बीपीएल उपभोक्ताओं के परिसर में सोलर संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य—जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध एवं सख्त निर्देश* मधेपुरा, दिनांक *20 अगस्त 2026* । जिलाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन (भा.प्र.से.) द्वारा आज प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत विद्युत विभाग, विभिन्न बैंकों एवं अधिकृत वेंडरों के साथ ऑनलाइन माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत सोलर संयंत्र स्थापना, ऋण स्वीकृति एवं वितरण तथा उपभोक्ताओं के लंबित मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। *नवंबर तक 6,137 बीपीएल उपभोक्ताओं को सोलर से जोड़ने का लक्ष्य* समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने ओसवाल पंप्स लिमिटेड को नवंबर 2026 तक पूरे जिले में 6,137 बीपीएल उपभोक्ताओं के परिसर में सोलर संयंत्र स्थापित करने के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने दोनों विद्युत प्रमंडलों में कंपनी की कार्य क्षमता बढ़ाने तथा आवश्यकतानुसार स्टोर/स्टॉक प्वाइंट स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि सोलर संयंत्रों की उपलब्धता एवं स्थापना कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। *लोन रिजेक्शन एवं लंबित ऋण मामलों का होगा त्वरित समाधान* जिलाधिकारी ने बैठक में सभी संबंधित बैंकों के अधिकारियों से एक-एक कर योजना के तहत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी उपभोक्ता का लोन किन कारणों से रिजेक्ट हो रहा है अथवा डिस्बर्स नहीं हो पा रहा है, इसकी सूची संबंधित कनीय विद्युत अभियंता को उपलब्ध कराई जाए। कनीय विद्युत अभियंता संबंधित उपभोक्ताओं एवं वेंडरों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक दस्तावेज बैंक को उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे, ताकि पात्र लाभुकों के ऋण मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जा सके। *लोन डिस्बर्स होने के बाद तत्काल सोलर स्थापना के निर्देश* जिलाधिकारी ने सभी वेंडरों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन लाभुकों का लोन डिस्बर्स हो चुका है, उनके परिसर में बिना अनावश्यक विलंब के सोलर संयंत्र स्थापित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्थापना कार्य में तेजी लाने तथा बैंक, विद्युत विभाग, वेंडर एवं लाभुक के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। *सोलर लगाने से पीछे हट रहे आवेदकों से पुनः संपर्क का निर्देश* जिलाधिकारी ने सभी कनीय विद्युत अभियंताओं को निर्देशित किया कि जिन उपभोक्ताओं ने सोलर संयंत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब किसी कारणवश इसे स्थापित नहीं कराना चाहते हैं, उनसे पुनः संपर्क स्थापित कर योजना के लाभ एवं प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सोलर संयंत्र स्थापित कराने के लिए प्रेरित एवं अनुरोध किया जाए। *बैंकिंग स्तर पर आ रही कठिनाइयों को उच्च स्तर पर कराया जाएगा दूर* जिलाधिकारी ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी लाभुक का लोन स्वीकृत करने में बैंक स्तर पर किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न हो रही है, तो संबंधित बैंक अपने उच्चाधिकारी को पत्र लिखकर उसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएं। इससे बैंक के उच्च स्तर पर समन्वय स्थापित कर ऋण स्वीकृति में आ रही तकनीकी अथवा प्रक्रियात्मक बाधाओं का त्वरित समाधान कराया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा एवं बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों, बैंकों एवं वेंडरों को आपसी समन्वय के साथ लक्ष्य की प्राप्ति हेतु मिशन मोड में कार्य करना होगा। *बैठक में ये रहे उपस्थित* समीक्षा बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता, मधेपुरा श्री अरविंद कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता, उदाकिशुनगंज श्री राजीव रंजन, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, विद्युत विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं कनीय विद्युत अभियंता तथा अधिकृत एजेंसियों/वेंडरों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Aug 20, 2026
*प्रेस विज्ञप्ति* समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा *प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मधेपुरा में 4,556 आवास पूर्ण* *गृह प्रवेश के साथ लाभुकों को चाबी, बधाई पत्र एवं नए लाभुकों को स्वीकृति पत्र का वितरण*** मधेपुरा, दिनांक *20 अगस्त 2026।* प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में मधेपुरा जिले में पूर्ण किए गए 4,556 आवासों के गृह प्रवेश, आवास की चाबी वितरण, नए चयनित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त प्राप्त करने वाले लाभुकों को शुभकामना/बधाई पत्र वितरण का कार्यक्रम आज आयोजित किया गया। माननीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम से जुड़े लाभुक भारत सरकार के माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से जिले के लाभुक ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण पूर्ण करने वाले तथा योजना के विभिन्न चरणों में किस्त प्राप्त करने वाले लाभुकों को शुभकामनाएं दी गईं। *जिला स्तरीय कार्यक्रम में 50 लाभुक हुए लाभान्वित* जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन झल्लू बाबू सभागार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय, मधेपुरा में किया गया। कार्यक्रम में माननीय बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र नारायण यादव एवं जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों को विभिन्न प्रकार के लाभ एवं दस्तावेज प्रदान किए गए। इस अवसर पर आवास निर्माण पूर्ण कर चुके 10 लाभुकों को गृह प्रवेश के प्रतीक स्वरूप आवास की चाबी प्रदान की गई। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त प्राप्त करने वाले 20 लाभुकों को बधाई/शुभकामना पत्र वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त योजना के तहत नए चयनित 20 लाभुकों को औपचारिक स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। *पक्का घर, सुरक्षित परिवार और बेहतर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम* कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। आवास का निर्माण पूर्ण होने के साथ लाभुक परिवारों के जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा एवं बेहतर भविष्य की नई शुरुआत होती है। मधेपुरा जिले में 4,556 आवासों का पूर्ण होना ग्रामीण परिवारों को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकार की आवासीय सहायता का लाभ मिल रहा है। *लाभुकों से समय पर आवास निर्माण पूर्ण करने की अपील* जिला प्रशासन द्वारा योजना के सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने, निर्माणाधीन आवासों की नियमित निगरानी करने तथा लाभुकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, लाभुकों से भी निर्धारित मानकों के अनुरूप आवास निर्माण कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने की अपील की गई। कार्यक्रम में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के पदाधिकारी, संबंधित विभागीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, कर्मी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुक उपस्थित रहे Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Aug 20, 2026
*प्रेस विज्ञप्ति* समाहरणालय, मधेपुरा जिला जनसंपर्क कार्यालय दिनांक : 20 अगस्त 2026 *आईसीडीएस एवं मिशन शक्ति योजना की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित* *आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय एवं विद्युत सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश* *पीएम जनमन योजना के तहत कुमारखंड में 5 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि चिन्हित करने का निर्देश* मधेपुरा, *20 अगस्त 2026* । जिला समाहरणालय स्थित न्यू एन.आई.सी. हॉल में गुरुवार को जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आईसीडीएस एवं मिशन शक्ति योजना की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईसीडीएस अंतर्गत संचालित सभी छह सेवाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण तथा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय एवं विद्युत सुविधा की उपलब्धता सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। *आंगनबाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर* समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय एवं विद्युत की सुविधा सुनिश्चित की जाए। इसके लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने विवादित भूमि वाले आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए संबंधित अंचलाधिकारियों से समन्वय कर वैकल्पिक भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया, ताकि भवन निर्माण की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो। *पीएम जनमन योजना के तहत 5 स्थानों पर भूमि चिन्हित करने का निर्देश* प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन योजना) के तहत आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कुमारखंड को पांच स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण हेतु शीघ्र भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया। *पोषण ट्रैकर एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा* बैठक में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी स्तर पर लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत सभी लाभुकों का शत-प्रतिशत FRS (फेस रिकॉग्निशन सिस्टम) सुनिश्चित करने तथा FRS के माध्यम से THR (टेक-होम राशन) का वितरण करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। *मिशन शक्ति योजना के तहत पालना संचालन शीघ्र शुरू करने का निर्देश* बैठक में महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति योजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन, मधेपुरा में पालना का संचालन यथाशीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया, ताकि आवश्यकता के अनुरूप लाभार्थियों को इसका समुचित लाभ मिल सके। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आईसीडीएस एवं मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में अंतर-विभागीय समन्वय, नियमित अनुश्रवण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ आमजन एवं पात्र लाभुकों तक पहुंच सके। बैठक में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कार्यपालक अभियंता (पीएचईडी), जिला समन्वयक, एनएनएम, केंद्र प्रशासक, लैंगिक विशेषज्ञ एवं डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Aug 20, 2026
शंकरपुर बाजार में सुधा मिल्क पार्लर का भव्य शुभारंभ बीडीओ और सीओ समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद।
Madhepura, Madhepura | Aug 20, 2026
“सड़क पर धान रोपकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! 1 महीने का अल्टीमेटम, नहीं बनी सड़क तो भूख हड़ताल”
Madhepura, Madhepura | Aug 20, 2026