विदिशा नगर: बड़े बाजार में विनोदछिपा ने 5000 लीटर ठंडे पानी से किया स्नान, भीषण गर्मी में गोबर के उपले जलाकर भी कर चुके हैं हठयोग
बड़े बाजार में रहने वाले 62 वर्षीय विनोदछिपा अपने हठयोग के कारण पूरे शहर में प्रसिद्ध है।भीषण गर्मी में चारों तरफ गोबर के उपले जलाकर वह यह हट योग करते रहे हैं।इस गुप्त नवरात्र पर उन्होंने ठंडे पानी से स्नान करने का हठ योग किया। शनिवार शाम 7 बजे ठंडी हवाओं और शीत ऋतु में उन्होंने नगर पालिका से 5000 लीटर क्षमता वाले टैंकर को मंगवाया, अपने ऊपर लगातार पानी उडेला