कन्नौज: उमर्दा कॉउ मिल्क प्लांट पर समाजवादी पार्टी करेगी विरोध प्रदर्शन, बंद होने से नाराजगी
कन्नौज के उमर्दा में मौजूद समाजवादी सरकार में बने कॉउ मिल्क प्लांट के बंद पड़े होने का मुद्दा समाजवादी पार्टी उठेगी। समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार दोपहर को मिल्क प्लांट के बंद होने पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। समाजवादी पार्टी के नेता बाउअन तिवारी ने कॉउ मिल्क प्लांट पर प्रदर्शन किए जाने की जानकारी साझा की है।