राजपुर: दुबई में मृत युवक की आत्मा की शांति के लिए वार्ड सदस्य के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित, मुआवजे की मांग
Rajpur, Buxar | Apr 5, 2026 जिले के राजपुर प्रखंड के खीरी पंचायत अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी 25 वर्षीय युवक अभय कुमार की दुबई में संदिग्ध मौत हो गई। शनिवार देर शाम उसका शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव घर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को लगभग 2 बजे अपराह्न में वार्ड सदस्य मुन्ना प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में जन प्रतिनिधि और समाजसेवियों ने शोकसभा आयोजित की