मानपुर: हनुमंत कुंज आश्रम छपड़ौर मे श्रद्धा-भक्ति से मनाई जा रही गुरु पूर्णिमा,गुरु पूजन मे शामिल सैकड़ो भक्तो ने लिया आशीर्वाद
Manpur, Umaria | Jul 29, 2026 आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूर्णिमा पर्व हनुमंत कुंज आश्रम छपड़ौर मे बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इस कार्यक्रम मे क्षेत्र भर से सैकड़ों भक्त शामिल हुए और गुरु चरणो मे शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया है।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन-पूजन से हुई।वहीं भजन मंडली द्वारा गुरु महिमा पर आधारित भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जा रहे है।