राजगढ़: राजगढ़ के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती
राजगढ़ के प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे करीब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद प्रतिभागियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर वी भी खरे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।