देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से की मुलाकात, हुई चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एंव भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखण्ड के विकास, पर्यावरण संरक्षण व अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुरली मनोहर जोशी से मिले मार्गदर्शन से उन्हें काफी प्रेणा मिली है।