देहरादून: शिमला बायपास रोड पर अवैध प्लाटिंग पर गरजा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का बुलडोजर
शिमला बायपास रोड पर अवैध प्लॉटिंग की शिकायत पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का बुलडोजर जमकर गरजा। बता दें की पिछले लंबे समय से अवैध प्लाटिंग की शिकायत प्राधिकरण को मिल रही थी, जिस पर नोटिस की कार्यवाही के बाद मौके पर पहुंची प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से इस पूरी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया ।