देहरादून: नगर कोतवाली देहरादून पुलिस ने सहारनपुर से एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की ज्वैलरी की बरामद
देहरादून की नगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर मुंशीराम उर्फ सोनू पुत्र दीपचन्द निवासी, सहारनपुर उम्र-38 वर्ष है को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की ज्वैलरी पुलिस ने बरामद की है। 29.04.24 की रात्रि में डॉ0 मीता शुक्ला नि0 इन्दर विहार, कालिदास मार्ग ने कोतवाली में अपने किराये के घर में सोने व चांदी की ज्वैलरी की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।