देहरादून: मोदी शपथ ग्रहण को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा, पीएम मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए लेंगे शपथ
एनडीए दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी 9 जून को पीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का कहना है कि पीएम मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए ऐतिहासिक शपथ लेने वाले हैं। जिसमे उत्तराखंड भाजपा से भी 350 से ज्यादा वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक, व सांसद भी शामिल होंगे ।