सदर: कैंसर पीड़ित पत्नी के इलाज के बीच, पति बैंक नीलामी में खरीदे मकान पर कब्जे की जंग लड़ रहा है
Sadar, Allahabad | Oct 17, 2026
प्रयागराज। एक तरफ जहां पत्नी कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ एक पति अपने ही आशियाने को बचाने के लिए थानों और चौकियों के चक्कर काटने को विवश है। यह दर्दनाक मामला धूमनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रदीप कुमार साहू का है। उन्होंने शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में प्रेसवार्ता कर अपनी पीड़ा बयां की