अटेर: भीषण गर्मी में समाजसेवियों ने फूप कस्बे के मुसाफिरों को पिलाया ठंडा शरबत और शीतल जल
Ater, Bhind | May 28, 2026 भिण्ड जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 44 से 45 डिग्री तापमान के बीच लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ऐसे में खूब कस्बे के स्थानीय नागरिकों एवं समाजसेवियों ने मानव सेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।आज गुरुवार की सुबह 10:00 बजे से समाजसेवियों द्वारा राहगीरों और मुसाफिरों को मीठा ठंडा शरबत एवं पानी की बोतल वितरित की