नवाबगंज: बाराबंकी में छात्रा के गले में फंसी च्यूइंगम, सांस रुकने लगी, शिक्षक ने अस्पताल लेकर भागे
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक नौवीं कक्षा की छात्रा के गले में च्यूइंगम फंसने से उसकी जान पर बन आई। यह घटना स्कूल में हुई जब छात्रा सोनाक्षी च्यूइंगम खा रही थी।च्यूइंगम गले में चिपकने के कारण सोनाक्षी को सांस लेने में गंभीर तकलीफ होने लगी। कुछ ही देर में वह बेहोश होने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, स्कूल के शिक्षक तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल लेकर भागे।