कानपुर: कल्याणपुर में पकड़े गए फर्जी दरोगा के विरुद्ध आई 4 और तहरीर, पत्नी भी समझती थी असली दरोगा
कल्याणपुर में पकड़े गए फर्जी दरोगा संजीव कुमार के विरुद्ध सुनार समेत चार और लोगों ने तहरीर दी है।थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया दी गई तहरीर की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।फर्जी दरोगा संजीव कुमार की पत्नी भी उसे असली दरोगा समझती थी। उसने संजीव पर खुद को दरोगा बता कर उसके घर वालों को गुमराह कर शादी करने बात कही है।