कानपुर: सड़क पर गड्ढों की वजह से मंधना टिकरा मार्ग पर पलटा ट्रैक्टर, कोई हताहत नहीं
बिठूर के मंधना टिकरा मार्ग पर सीमेंट लदा ट्रैक्टर आईटीआई मनजीत सिंह नंदा के पास पलट गया। दुर्घटना के पीछे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों की वजह सामने आई।इन बड़े गड्ढों की वजह से आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती है। थाना प्रभारी ने बताया की ट्रैक्टर को सड़क से किनारे कर आवागमन को सुचारू रूप से चालू करवाया गया है।ड्राइवर और साथ बैठे व्यक्ति को चोट नहीं आई है।