कानपुर: आगामी भारत बनाम बांग्लादेश क्रिकेट मैच को लेकर ग्रीनपार्क मे पुलिस आयुक्त ने पुलिस क्रिकेट सेल का किया उद्घाटन
भारत बनाम बांगलादेश क्रिकेट टेस्ट मैच के दृष्टिगत आज ग्रीन पार्क क्षेत्र अन्तर्गत सभी प्रवेश व निकास द्वारों का पुलिस आयुक्त द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्लान आदि के सम्बन्ध में UPCA के पदाधिकारियों एवं सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान संजय कपूर- वेन्यू डाइरेक्टर, समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।