पंचकूला: शाहजहांपुर गांव में खेत में बने कमरे में लगा लोहे का गेट व अन्य सामान चोरी, मामला दर्ज
रायपुर रानी पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है, जिसमें शिकायतकर्ता संदीप सिंह ने बताया कि वह शाहजहांपुर गांव में 12 किले जमीन ठेके पर दिए हुए है। वहां पर एक कमरा भी बना हुआ है। जहां से चोरों ने लोहे के मेन गेट और कमरे की छत से चारों तरफ की लोहे की ग्रिल चोरी कर ली है।