पंचकूला: सकेतड़ी शिव मंदिर में माथा टेक ने आए व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी मामला दर्ज
मनसा देवी कॉम्प्लेक्स पुलिस थाना पंचकूला में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसके शिकायतकर्ता पवन कुमार ने बताया हैं कि मै सकेतड़ी में मंदिर में माथा टेकने गया था और मैंने अपनी मोटरसाइकिल नंबर PB 27 E 0683 को मंदिर की पार्किंग में खड़ा किया था। जहा से मोटरसाइकिल कोई चोरी कर ले गया हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।