पंचकूला: सेक्टर-11 में पार्किंग में खड़ी गाड़ी हुई चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर-11 में पार्किंग में खड़ी गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित लक्ष्मण यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरी गाड़ी संख्या CH03E5661 सेक्टर-11 में शोरूम के आगे पार्किंग में खड़ी थी। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।