अकलतरा ब्लॉक सहित जिले में स्कूली बच्चों के आधार से संबंधित विभिन्न समस्याओं जैसे बायोमेट्रिक अपडेट, डेमोग्राफिक अपडेट, अपार आईडी इत्यादि हेतु 25 नवम्बर 2025 तक आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के समस्त संकुल स्तर के स्कूल में जिला ई गवर्नेंस चिप्स विभाग द्वारा शिक्षा विभाग से समन्वय कर आधार कैंप का आयोजन किया जा रहा है।