माकड़ी: पासंगी के युवाओं ने दिखाई मिसाल, जानलेवा गड्ढों को भरकर बनाया रास्ता सुरक्षित
फरसगांव-माकड़ी मुख्य मार्ग से बानगांव जाने वाली सड़क के मोड़ पर बने जानलेवा गड्ढों को रविवार को पासंगी के युवा साथियों ने श्रमदान कर भर दिया। समाज हित में की गई इस अनुकरणीय पहल से राहगीरों को सुरक्षित आवागमन में राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने युवाओं के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।