जहानाबाद: अलगाना सहित विभिन्न जगहों से उत्पाद विभाग की टीम ने 4 महिलाओं समेत 8 लोगों को गिरफ्तार, भेजा जेल
जहानाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने अलगाना सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में शराब बेचने के आरोपी 4 महिलाओं सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद विभाग ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहा।