मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू की प्रमंडलीय आयुक्त ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का निरीक्षण किया, पंजियां अद्यतन न होने पर जताई नाराजगी
पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय मंगलवार को भूमि सुधार उप समाहर्ता (एलआरडीसी) कार्यालय, गढ़वा का औचक निरीक्षण कर राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों, अभिलेखों एवं लंबित मामलों की स्थिति का जायजा लिया तथा कई पंजियां अद्यतन नहीं पाए जाने पर नाराजगी जतायीं।