महोबा: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चोरी के मामले में चार आरोपियों को सजा, अदालत ने निर्धारित की जेल अवधि और ₹4000 का अर्थदंड
Mahoba, Mahoba | May 5, 2026 पुलिस को ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी सफलता मिली है। थाना कबरई में दर्ज वर्ष 2012 के चोरी के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने सभी को जेल में बिताई गई अवधि के साथ 4 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अभियुक्तों पर ट्रक से 150 लीटर डीजल और मोबाइल चोरी का आरोप था।