नौगढ़: नौगढ़ में संपूर्ण समाधान दिवस पर 86 शिकायतें दर्ज, 3 का मौके पर किया गया निस्तारण
नौगढ़ तहसील सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार दोपहर 02 बजे सम्पन्न हुआ । इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 86 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। कुल 86 शिकायतों में से 3 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।