सुसनेर: 15 फरवरी से सुसनेर प्रखंड में 15 नवीन गौशाला होंगी शुरू, आगर कलेक्टर ने गौशालाओं का किया निरीक्षण
आगामी 15 फरवरी से सुसनेर प्रखंड में 15 नवीन गौशालाओं का संचालन शुरू होगा। इसको लेकर शनिवार को जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने तहसीलदार विजय सेनानी, नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल व जनपद के सीईओ राजेश शाक्य के साथ ग्राम पंचायत खनोटा, आकली, छापरिया और ढाबला केलवा की गौशालाओं का निरीक्षण किया। गौशालाओं के संचालन को लेकर साफ सफाई के निर्देश दिए।