सुसनेर: सिंचाई विभाग स्थित मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तेयारी शुरू,भजन कीर्तन के साथ समिति की बैठक सम्पन्न
8 मार्च को महाशिवरात्रि का उत्सव नगर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा इसको लेकर बीती देर रात्रि में सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में तेयारीया शुरू की गई। साथ ही महिला मंडल व समिति सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई। यहां महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमे भजनों की प्रस्तुतिया भी दी गई। बेठक के दौरान रूपरेखा भी तैयार की गई।