कासगंज: ढोलना में पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र बैंक और ATM में की चेकिंग, संदिग्धों की ली तलाशी
विशेष अभियान के दौरान बैंकों और एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। प्रभारी निरीक्षक ढोलना के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में क्षेत्र की विभिन्न बैंक शाखाओं और एटीएम केंद्रों का जायजा लिया गया। पुलिस ने बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा उपकरणों को चेक किया।