बीकानेर: अमरनाथ कॉलोनी में फायरिंग से दहशत, युवक को अवैध हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार
मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र की अमरनाथ कॉलोनी में देर रात हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार शराब पार्टी के दौरान एक युवक ने 4 राउंड हवाई फायर कर दिए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से 4 खाली कारतूस के खोल बरामद