भोरे: भोरे प्रखंड में तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर का समापन, 21 विभागों के लगे स्टाल पर फरियादियों की सुनी गई समस्या
भोरे प्रखंड परिसर में मंगलवार से शुरू हुए तीन दिवसीय सेवा सेतू शिविर का गुरुवार की शाम 4:00 बजे समापन हो गया। 6 से 8 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 21 विभागों के अलग-अलग स्टाल लगाकर फरियादियों की समस्या सुनी गई।