बरेली: थाना कैंट क्षेत्र के कमलपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल
थाना कैंट क्षेत्र कमलपुर के रहने वाले 50 वर्षीय भैरू सिंह ने जिला अस्पताल में बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले मानसिंह शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था जिसका विरोध करने पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।