होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद ने दी जानकारी: इटारसी-जबलपुर रेलखंड को मिली तीसरी लाइन, वीडियो वायरल
नर्मदापुरम से बड़ी रेल परियोजना को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। दर्शन सिंह चौधरी ने जानकारी दी है कि इटारसी से जबलपुर तक तीसरी रेलवे लाइन की बहुप्रतीक्षित मांग को स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में उनका एक वीडियो रविवार को करीब एक बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे सांसद ने बताया कि तीसरी रेल लाइन के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है।