परिहार: रिटायर रसोइयों के नाम पर मानदेय की निकासी, मिड-डे मील में गड़बड़ी उजागर
परिहार प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बेतहा उर्दू में मध्याह्न भोजन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। विभागीय जांच में खुलासा हुआ कि सेवानिवृत्त रसोइयों के नाम पर अब भी उपस्थिति दर्ज कर मानदेय की निकासी की जा रही है, जबकि वे पहले से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे हैं। यह गंभीर अनियमितता विभागीय लापरवाही की ओर इशारा करती है। मामले को लेकर जिला कार्यक्रम प