लक्ष्मणगढ़। बुधवार दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। बारिश के चलते तेज तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इस दौरान चली तेज हवाओं के कारण कई लोगों के चद्दर व छप्पर उड़ गए। अचानक आई आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ।