पीलीबंगा: दहेज की मांग को लेकर एक महिला के साथ हुई मारपीट, पीलीबंगा पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
दहेज की मांग को लेकर एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रीति पत्नी सोमिया निवासी पीलीबंगा ने आरोप लगाया कि 7 नामजद आरोपियों ने परिवादिया के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की । पीलीबंगा पुलिस ने दहेज के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।