उधवा: उधवा प्रखंड कार्यालय में अबुआ व प्रधानमंत्री आवासों की समीक्षा बैठक आयोजित, दिए गए दिशा-निर्देश
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े 4 बजे लंबित अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवासों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक आवास संदीप कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रखंड समन्वयक श्री गुप्ता ने आवास कर्मियों के साथ पंचायतवार समीक्षा करते हुए लंबित आवासों को जल्द-जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।