जमुई: लखनक्यारी गांव में सनकी मां ने ढाई वर्षीय बच्ची के शरीर पर फेंका गर्म तेल, पिता ने सदर अस्पताल में कराया इलाज
Jamui, Jamui | Aug 4, 2024 जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनक्यारी गांव में सनकी मां सीमा देवी ने अपनी ही ढाई वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी पर गर्म तेल फेंक दी। जिससे मासूम बुरी तरह झुलस गई। उंसके बाद पिता विश्वनाथ रजक द्वारा मासूम बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बताई जा रही है।