शामली: शामली में पिटाई के बाद थाने पहुंचे सभासद ने चेयरमैन पर लोगों को भड़काने का लगाया आरोप
Shamli, Shamli | Sep 19, 2026 शनिवार को नगर पालिका में कहासुनी के बाद कुछ लोग वार्ड नंबर—16 के सभासद अनिल उपाध्याय को पीटते हुए शामली कोतवाली लेकर पहुंचे थे, जहां पर पुलिसकर्मियों द्वारा सभासद को छुडवाया गया। यहां पर सभासद ने जलभराव के मामले को लेकर चेयरमैन शामली पर जनता को भडकाने और उनके साथ साजिश के तहत मारपीट कराने का आरोप लगाया है। सभासद ने प्रकरण की जानकारी दी है।