बहराइच: कटी के पास बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक हुआ हादसे का शिकार गंभीर हालत में पहुंचाया गया अस्पताल
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के जालिम नगर चौकी क्षेत्र के कटी के पास एक युवक उस वक्त हादसे का शिकार हो गया जब वह अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की एक दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस मामले की जाच में जुट गई।