बहराइच: नकहा अपने मायके गई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
बहराइच के थाना खैरी घाट क्षेत्र के नकहा गांव अपने मायके गई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। बता दें की लगभग 24 वर्षीय टीका रानी पत्नी आशीष अपने मायके गई थी जहां उनकी हालत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।