बहराइच: भदौली के पास घर के बाहर खेल रहे बालक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी ठोकर, बालक हुआ घायल
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौली के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने घर के बाहर खेल रहे बालक को ठोकर मार दी। इस हादसे में बालक बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के लिए परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है।